भारतवर्ष
भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानी, पंडित शिव नारायण शर्मा (1890-1976) द्वारा रचित कविताओं का संकलन।
भारतवर्ष
भारतवर्ष हमारा प्यारा, पावन भवन गगन का तारा।।
शिखर मुकुट हिमालय सोहे, सागर चरण चूम मन मोहे।
वरद विराट माँथ का दुआरा, भारतवर्ष हमारा प्यारा।।
कुंज निकुंज हरित हरिया सी, रंग बिरंग कली फल डाली।
श तक रटन प्रखर पुंजारा, भारतवर्ष हमारा प्यारा।।
पानी बाग तराय सरोवर, लता पता फल कुंज मनोहर।
सरयू वहत जाहन्वी धारा, भारतवर्ष हमारा प्यारा।।
वन उपवन की छटा निराली, प्रकृति प्रियतमा उषा लाली।
पावन पवन प्रकाश पसारा, भारतवर्ष हमारा प्यारा।।
थलचर, जलचर नभचर सारे, दिनकर निशिकर गगन सितारे।
तनमन प्राण इसी पर वारा, भारतवर्ष हमारा प्यारा।।
पुरनर मुनि की जन्म भूमि है, कर्मवार की कर्म भूमि है।
भारत शरण सशक्त सहारा, भारतवर्ष हमारा प्यारा।।
जन्म इसी से पाया हमने, अन्न इसी का खाया हमने।
जीवन मरण यहीं निसारा, भारत वर्ष हमारा प्यारा।।
रज इसकी ले शीश चढ़ावें, निशि दिन इसके हम गुण गावें।
स्वर्ग समान जगत से न्यारा, भारतवर्ष हमारा प्यारा।।