चीनी आक्रमण
भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानी, पंडित शिव नारायण शर्मा (1890-1976) द्वारा रचित कविताओं का संकलन।
चीनी आक्रमण
बढ़ते चले चलो। चढ़ते चले चला।।
भारत के नौजवान हो, भारत की शान हो।
भारत की आन बान हो, भारत की जान हो।।
बढ़ते चले चलो। चढ़ते चले चला।।
माता के प्राण त्राण हो, राणा प्रताप हो।
अर्जुन के तीब्र बाण हो, शेवा कृपाण हो।।
बढ़ते चले चलो। चढ़ते चले चला।।
शैलो में शैल प्यारा, शैलेन्द्र है हमारा।
नेफा है घर हमारा, शेलेन्द्र लद्दाख प्राण प्यारा।।
बढ़ते चले चलो। चढ़ते चले चला।।
आर्यों के अंश वंश हो, तुम वार वंष हो।
मारो, न छोड़ो शत्रु को, निरवंष कंस को।।
बढ़ते चले चलो। चढ़ते चले चला।।