देश हमारा
भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानी, पंडित शिव नारायण शर्मा (1890-1976) द्वारा रचित कविताओं का संकलन।
देश हमारा
देश हमारा हमको प्यारा, सबसे बढ़कर सबसे न्यारा।
सिर पर मुकुट हिमालाय सोहे, चरन पखारत सागर सोहे।
इस धरती पर जनम लिया है, इसने हमको बड़ा किया है।
अन्न इसी में है निस्तारा, देश हमारा हमको प्यारा।।
भोजन बसन पसीने किया, अमृत सा जल इसका पिया।।
तन मन धन सब देश पर वारा, देश हमारा हमको प्यारा।.
इसे जान से जी से चाहें, इसके दुख में हैं भरते आहें।।
इसकी रक्षा धर्म हमारा, देश हमारा हमको प्यारा।।