भारत भारती
भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानी, पंडित शिव नारायण शर्मा (1890-1976) द्वारा रचित कविताओं का संकलन।
भारत भारती
भारत की हो अमर भारती।
दीप जलाओ करो आरती।।
भाव भरी हो सभी प्रार्थना
कृतग्यता की क्षमायाचना।।
मा ममता की यह प्रतीक है।
मन मन भाई मधुर नीक है।।
सिद्धि सदन सब निधि की दाता।
बुद्धि विरद कर देनी माता।।
भव विभूति सुर मुनि की धापी।
मुग्ध होंय सुन जग के प्राणी।।
ज्योति जगाती तिमिर भागती।
विभव बढ़ाती बिमल भारती।